सूरजपुर में पुलिस जवानों के जन्मदिन पर विशेष पहल 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर : पुलिस जवानों के मनोबल को बढ़ाने और उनके पारिवारिक जीवन को महत्व देने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी स्तर पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। साथ ही, इस अवसर पर उन्हें अवकाश अथवा परमिशन देकर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।

इस पहल की शुरुआत 01 जुलाई 2025 से की गई, और इसका पालन जिले के विभिन्न थानों में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राजमोहन राजवाड़े तथा चौकी बसदेई में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो का जन्मदिवस थाना-स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चौकी बसदेई के नवपदस्थ प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो को केक कटवाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और चौकी परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें अवकाश प्रदान कर परिवार संग समय बिताने हेतु रवाना भी किया गया।

इस मानवीय पहल से पुलिस बल के बीच आत्मीयता का भाव पनप रहा है और जवानों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हो रहा है। जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर घरवालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलने से जवान अब और अधिक समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

सूरजपुर में पुलिस जवानों के जन्मदिन पर विशेष पहल – मिल रही है छुट्टी व परिवार संग समय बिताने का अवसर
सूरजपुर पुलिस जवानों के मनोबल को बढ़ाने और उनके पारिवारिक जीवन को महत्व देने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी स्तर पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। साथ ही, इस अवसर पर उन्हें अवकाश अथवा परमिशन देकर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।

इस पहल की शुरुआत 01 जुलाई 2025 से की गई, और इसका पालन जिले के विभिन्न थानों में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राजमोहन राजवाड़े तथा चौकी बसदेई में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो का जन्मदिवस थाना-स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चौकी बसदेई के नवपदस्थ प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो को केक कटवाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और चौकी परिसर में मिठाइयाँ बाँटी गईं। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें अवकाश प्रदान कर परिवार संग समय बिताने हेतु रवाना भी किया गया।

इस मानवीय पहल से पुलिस बल के बीच आत्मीयता का भाव पनप रहा है और जवानों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हो रहा है। जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर घरवालों के साथ समय बिताने का अवसर मिलने से जवान अब और अधिक समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment