हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा झलमला, राजस्व कॉलोनी परिवार ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद ,, सावन माह के पावन अवसर पर राजस्व कॉलोनी परिवार झलमला द्वारा रविवार, 23 अगस्त को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।


कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे राजस्व कॉलोनी गंगा नगर, झलमला से हुआ। बड़ी संख्या में कॉलोनी परिवार के सदस्य और श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से शीतला मंदिर तालाब पहुंचे, जहां से पवित्र जल कांवड़ में लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यात्रा प्रारंभ की गई।


पवित्र जल लेकर श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा शीतला मंदिर तालाब से प्रारंभ होकर गंगा मैय्या मंदिर झलमला होते हुए राजस्व कॉलोनी गंगा नगर स्थित श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।


श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ ही राजस्व कॉलोनी के सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना की गई।


कांवड़ यात्रा में महिलाओं, पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कांवड़ लेकर चल रहे श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के पूरे मार्ग में गूंजते “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।


राजस्व कॉलोनी परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य कॉलोनी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सौहार्द और एकजुटता की भावना को मजबूत करना रहा।


कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर राजस्व कॉलोनी परिवार ने यात्रा में सहभागी सभी श्रद्धालुओं, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी सावन के इस पावन अवसर पर इसी तरह सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजन कर आस्था और सामाजिक एकता की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *