जिले के ग्राम पंडरभट्टा में आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता बाई पटेल, पति अशोक पटेल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गीता बाई खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। तेज गर्जना के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में गीता बाई आ गईं।
बिजली गिरते ही गीता बाई जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
घटना का LIVE VIDEO भी सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने का भयावह मंजर कैद बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हादसे की भयावहता और साफ दिखाई दे रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत से घर लौट रही महिला की चंद सेकंड में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231229
Total views : 8277459