त्योहारी सीजन में रायपुर यातायात पुलिस अलर्ट, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष प्रबंध

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। रक्षा बंधन और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 9 अगस्त 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने यातायात अधिकारियों, पेट्रोलिंग टीम और स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान और प्रबंधन
त्यौहार के समय भीड़ बढ़ने वाले स्थानों की पहले से पहचान करने और वहां अतिरिक्त पेट्रोलिंग व यातायात बल की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। ऐसे क्षेत्रों में व्यापारियों से भी सहयोग लेने, दुकानों के बाहर सामान नहीं रखने और अतिक्रमण हटाने के लिए टीम प्रहरी के साथ नियमित कार्यवाही करने को कहा गया।
जाम वाले पॉइंट्स पर सक्रिय तैनाती
पीक आवर्स में रायपुरा चौक, तेलीबांधा थाना चौक, कुशालपुर चौक, भाठागांव चौक, संतोषीनगर चौक, पचपेड़ीनाका चौक, सरोना चौक, व्हीआईपी टर्निंग, लोधीपारा चौक और अन्य जाम प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बल को सक्रिय रहकर बुद्धिमत्ता से जाम हटाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कुछ स्थानों पर दबाव के कारण जाम होना स्वाभाविक है, लेकिन यातायात पुलिस की कोशिश तुरंत क्लियरेंस पर केंद्रित होनी चाहिए।
पारदर्शी और विनम्र कार्यवाही
चालानी कार्यवाही के दौरान नागरिकों और वाहन चालकों से विनम्र और सद्व्यवहार रखने, नियमों के अनुसार पारदर्शी कार्रवाई करने और बॉडीवॉर्न कैमरा पहनने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी प्रकार के अवैध पारितोष को सख्ती से मना किया गया और विभाग की छवि को खराब करने वाले अनैतिक कार्यों से बचने को कहा गया। दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु यातायात पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के महाविद्यालयों से संपर्क कर छात्र-छात्राओं के साथ हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित करेगी।
नोपार्किंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर फोकस
भीड़भाड़ वाले इलाकों में नोपार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने, उन पर नोपार्किंग का चस्पा लगाने और ई-चालान की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सड़क हादसों को कम करने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह तैयारी त्योहारी सीजन में संभावित यातायात दबाव को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि शहर में आवागमन निर्बाध और सुरक्षित बना रहे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *