सोनारपाल को मिलेगी बड़ी सौगात, स्थापित होगा उद्यानिकी महाविद्यालय: मंत्री केदार कश्यप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर, 21 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत सोनारपाल में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह घोषणा आज प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों का झुकाव उद्यानिकी फसलों की ओर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए यह कॉलेज कृषि क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

80 लाख से अधिक की लागत से 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन

मंत्री कश्यप ने सोनारपाल और बोडनपाल में आयोजित कार्यक्रमों में ₹80 लाख 57 हजार की लागत से कुल 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें पुलिया, सीसी सड़क, शेड निर्माण, हैंडपंप खनन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी और सिलाई सेंटर जैसी जनसुविधाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 18 लाख आवासों की स्वीकृति इसका प्रमाण है।

सोनारपाल में 34.32 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

मंत्री कश्यप ने सोनारपाल में लगभग ₹34.32 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत की, जिसमें शामिल हैं:

  • मारीपारा माध्यमिक विद्यालय के पास पुलिया निर्माण – ₹5 लाख

  • मारीपारा से बंगा घर तक सीसी सड़क – ₹9.60 लाख

  • मेन रोड हनुमान मंदिर से संतोषी किराना दुकान तक नाली निर्माण – ₹4 लाख

  • सीएससी भवन निर्माण – ₹5 लाख

  • जोगी घर से मोसू घर तक सीसी रोड – ₹6.5 लाख

  • माता मंदिर तारागांव में बाजार शेड निर्माण – ₹4.22 लाख

बोड़नपाल-02 में 46.25 लाख के कार्यों की सौगात

बोड़नपाल-02 में मंत्री ने ₹46.25 लाख की लागत से कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें शामिल हैं:

  • बेसोली क्रीड़ा परिसर में हाई मास्ट लाइट – ₹16.14 लाख

  • बेसोली स्कूलपारा में पुलिया निर्माण – ₹3.30 लाख

  • बाकेल में बाजार शेड निर्माण – ₹23.51 लाख

  • अमडीगुड़ा पिकड़वाही नाला में पुलिया निर्माण – ₹3.30 लाख

बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री कश्यप ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामों में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, जनसुविधाएं बढ़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और आने वाले समय में जनहितैषी योजनाएं लगातार जारी रहेंगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, मती शकुंतला कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *