समाजसेवी जलबाई बाई ने अनाथ बच्चों की पढ़ाई एवम अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाने की ली जिम्मेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

पामगढ़। सामाजिक सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रधान पाठक दलदली गिरौदपुरी के जलबाई पैकरा ने जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के बुंदेला गांव के बिना माता पिता के बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होने के साथ में आगे के शिक्षण कर पाना भी मुश्किल लग रहा था।

ऐसी स्थिति में बच्चे कुमारी कामिनी कंवर, वेदिका कंवर ,चन्द्र नैना कंवर, भुपेश कंवर, पालेन्द सिंह कंवर को उनकी दयनीय स्थिति से अवगत होकर सभी बच्चों के लिए पढ़ाई- लिखाई के खर्च के लिए दस हजार रुपए कि सहयोग राशि अपनी तरफ़ स्वेच्छा से प्रदान किया गया। बच्चों को आगे की पढ़ाई ,खेलकूद आदि प्रतियोगिता परिक्षाओं कि तैयारी के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा । उनके घर बुंदेला में सहयोग राशि प्रदान किया गया।

जिसमें गांव के गणमान्य व्यक्ति उमेश कुमार वरिष्ठ समाजसेवी एवं सचिव श्री महिला डेवलप फाउंडेशन तथा समाज सेवी सरपंच कांति मेंदराम , आदिवासी समाज मुन्ना कंवर ,फिरतराम विश्वकर्मा एवं नीता कांत सुमन,सुनिल महादेव यादव बलराम श्रीवास आदि उपस्थित थे।

शिक्षा और उनके अन्य खर्चो की व्यवस्था के लिए सहयोग प्राप्त कर बच्चों के चेहरे में मुस्कान दिखाई दी। जल बाई पैकरा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *