स्कूटी बनी शराब की दुकान! आमानाका में तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर:  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी में शराब रखकर बिक्री करने निकले दो तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर में चोरी-छिपे शराब बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

 मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना आमानाका क्षेत्र में दो युवक स्कूटी में बैग भरकर शराब बेचने की तैयारी में हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को स्कूटी समेत घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश साहु और मनीष चौबे बताए।

 बैग से निकली शराब, दस्तावेज नहीं मिले

पुलिस टीम ने जब दोनों आरोपियों के पास मौजूद दो बैगों की तलाशी ली, तो उनमें देशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। शराब रखने और परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

 52 हजार रुपये की जप्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • 70 पौवा देशी शराब (कीमत लगभग ₹7,000)

  • स्कूटी (डेस्टीनी) जिसकी कीमत लगभग ₹45,000

जप्त की। कुल जप्ती की कीमत ₹52,000 आंकी गई है।

 इन धाराओं में मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में
धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 गिरफ्तार आरोपी

1. आकाश साहु
पिता – रमेश साहु | उम्र – 23 वर्ष
निवासी – डबरापारा, महोबा बाजार, थाना आमानाका, रायपुर

2. मनीष चौबे
पिता – पंकज चौबे | उम्र – 23 वर्ष
निवासी – ब्लॉक नंबर 01, मकान नंबर BSUP कॉलोनी, जरवाय, थाना कबीर नगर, जिला रायपुर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *