रात को बॉयफ्रेंड से चैट करती दिखी बहन, गुस्से में भाई ने मारा थप्पड़, सुबह हुआ चौंकाने वाला घटनाक्रम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां देर रात भाई ने बहन को मोबाइल पर बॉयफ्रेंड से चैट करते देख लिया। डांट-फटकार और थप्पड़ खाने के बाद अगले ही दिन बहन ने आत्महत्या कर ली।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है। मृतका की पहचान प्रमोद शर्मा की 15 वर्षीय बेटी सुजाता शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 2 बजे सुजाता इंस्टाग्राम पर चैट कर रही थी। उसी समय उसका बड़ा भाई बाथरूम जाने के लिए उठा और कमरे में झांक लिया। भाई ने दरवाजा खुलवाया तो सुजाता ने तुरंत फोन से चैट और नंबर डिलीट कर दिए। यह देख भाई नाराज हो गया और गुस्से में थप्पड़ जड़ दिए।

अगले दिन सुबह करीब 9 बजे सुजाता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी सूचना दिए शव को मिट्टी में दफना दिया। हालांकि यह खबर गांव में फैल गई और पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिजन खुद शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *