झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया है।
रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और CRPF अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन JJMP के उग्रवादी शामिल हैं। इनमें 8 हार्डकोर नक्सली ऐसे भी हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
6 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख और एक महिला माओवादी पर 1 लाख रुपये का इनाम था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242195
Total views : 8290975