कैंप फायर ,जागरूकता संदेश, शिविर ज्वाला एवं सांस्कृतिक छटा के साथ स्काउट शिविर का हुआ समापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग/शासकीय अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट गाइड के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय स्काउट शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें प्रथम दिवस भारत स्काउट झंडा गीत, चारों दिशाओं से पर्यावरण एवं नैतिक जागरूकता संदेश तथा शिविर ज्वाला प्रज्वलन एवं प्रार्थना गीत गाए गए जबकि द्वितीय दिवस व्यक्तित्व निर्माण संबंधी गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, तैयार रहो, एवं ज्वार गीत, प्रार्थना गीत, प्रेरणा गीत, ज्वार (आग) गीत, स्काउट गीत एवं द्वितीय सोपान प्रमाण पत्र वितरित किए गएl

समापन अवसर पर पहुंचे अतिथि गण जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय कुमार खंडेलवाल ने स्काउट की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह हमें समाज सेवा, देश प्रेम, राष्ट्र प्रेम तथा अनुशासन के गुण देता है, वही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि आपदा आने पर अथवा महत्वपूर्ण रचनात्मक कार्यों में स्काउट के विद्यार्थियों का योगदान उत्कृष्ट रहता है उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह हमें जीवन जीने की कला भी सिखाता है और इसके उद्देश्यों में दिव्य गुण समाहित है तथा प्रेरित करते हुए बताया कि वे स्वयं भी स्काउट एवं एनसीसी में रह चुके हैं।

वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रेरित करते हुए कहा कि स्काउट के विद्यार्थियों में स्वस्फूर्त विनम्रता, सेवा भाव, सजगता, सफलता, जागरूकता आपसी भाईचारा, सद्भाव जैसी कलाएं निखर जाती हैं जिससे आगे के जीवन की सार्थकता सिद्ध होती हैऔर वे समाज सेवा में अग्रणी बनते है, साथ ही उन्होंने कहा कि व्यवहारिक रूप से स्काउट के विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाई अपितु रोजगार में भी अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाते हैं।

इस अवसर पर प्रथम दिवस अतिथियों में पार्षद राजेश साहू, ध्रुव कुमार मिर्धा ,सूरज लोधी,खिलेश धुरंधर अध्यक्ष , पत्रकार विनोद गुप्ता, टिक्कू लोधी आदि की सहभागिता रही तथा डीएमसी के एस पटले ,प्राचार्य हरीश शर्मा, संकुल समन्वयक हरीश दीवान, होरीलाल पटेल, व्याख्याता लोकेश्वर साहू तथा शिविर संचालक रोहित वर्मा, सहायक संचालक दौलत राम साहू ,शिक्षक युवराज मिश्रा,अन्नपूर्णा पांडे, कुमुद देवांगन, युवराज मिश्रा, बिन्दु दूबे, होरी लाल पटेल, लोकेश्वर साहू अपर्णा तिवारी, विनीता वर्मा, तृप्ति शर्मा,सावित्री चंद्राकर, अर्चना शर्मा, ईश्वरी साहू,अरविंद वैष्णव मनोज मुछावर मनहरण यादव मेनका निषाद,हेमा बंजारे एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए स्काउट शिक्षक 146 विद्यार्थी 10 प्रभारी 11 संचालक मंडल आदि की सराहनीय सहभागिता रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *