जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग में सरगांव किकबॉक्सिंग स्कूल का रहा दबदबा …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग का आयोजन हुआ जिसमें मुंगेली जिले के तीनों ब्लॉक – मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के कुल 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पथरिया ब्लॉक, नगर पंचायत सरगांव के सरगांव किकबॉक्सिंग स्कूल के कुल 7 प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया और अपने-अपने वजन वर्ग में सभी के सभी प्रतिभागीयों ने गोल्ड ???? मेडल हासिल किया ।


चिल्ड्रन वर्ग से प्रतिभागी हर्ष साहू –21KG गोल्ड मेडल। इसी तरह युवा वर्ग से रुद्रा यादव –28KG गोल्ड मेडल, समीर मनहर –37KG गोल्ड मैडल, पीयूष यादव –47केजी गोल्ड मेडल, धर्मेंद्र साहू +47KG गोल्ड। इसी तरह किशोर वर्ग से राजीव त्रिपाठी –52KG गोल्ड मेडल, मयंक साहू –47KG गोल्ड मेडल।

एक बालिका खिलाड़ी युवा वर्ग की कुमारी सीतल मनहर –42KG गोल्ड मेडल लेकर सरगांव का नाम गौरवान्वित किया। इस कार्यक्रम में म्यूजिकल फॉर्म का भी प्रदर्शन किया गया जिसमें ग्रुप काता और एकल काता करके भी दिखाया जिसमें सरगांव किकबॉक्सिंग स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पथरिया ब्लॉक मुंगेली लोरमी को पराजित कर जिला विजेता बना ।

जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन समिति के अध्यक्ष मुंगेली जिला मुख्य कोच वेंकटेश्वर मानिकपुरी नेशनल कोच एवं रेफरी के द्वारा यह आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। यह जानकारी सरगांव किकबॉक्सिंग स्कूल के मुख्य कोच चैतराम साहू द्वारा दी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *