पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी घमासान अब और तेज हो गया है। निष्कासित और निलंबित नेताओं के बयानों ने पार्टी के अंदर बड़े विभाजन के संकेत दे दिए हैं।
टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि विधानसभा स्पीकर ने उनके गुट की दावेदारी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि टीएमसी विधायक दल उसी गुट का है, जिसके पास पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए दो-तिहाई विधायक हैं
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उनका गुट ममता बनर्जी को पत्र लिखकर टीएमसी विधायक दल का चीफ एडवाइजर बनने का अनुरोध करेगा। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि ममता बनर्जी पार्टी को मार्गदर्शन देती रहें।
दूसरी तरफ निष्कासित टीएमसी नेता संदीपन साहा ने भी दावा किया कि नेता विपक्ष का कमरा आधिकारिक तौर पर आवंटित हो चुका है और ऋतब्रत बनर्जी वहां बैठ चुके हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि बागी गुट अब खुद को विधानसभा के अंदर असली टीएमसी विधायक दल के रूप में पेश कर रहा है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199715
Total views : 8237532