आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, किया पथ संचलन….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

बिल्हा-बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड बिल्हा इकाई ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव पर बिल्हा खंड मे पथ संचलन भी किया गया।

पथ संचलन की शुरुआत बिल्हा मंडी से किया गया ,जंहा सभी स्वयंसेवक ने एकत्रित होकर अनुशासन के साथ पथ संचलन किया इस अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण किया उपरांत समापन पुनः बिल्हा मंडी में किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विभाग प्रचारक गणेश जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य हिन्दू धर्म,हिन्दू संस्कृति, और हिन्दू समाज के लिए पूर्ण समर्पित होकर कार्य करना है।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ,बिलासपुर जिला संघ चालक रामधन रजक , दक्षिण बिल्हा खंड संघ चालक रामरतन सेन , मागेराम अग्रवाल , डॉ लखनगिरी गोस्वामी ,कृष्ण कुमार कौशिक ,चित्रसेन पांडेय , रमेश गोयल , शिव अग्रवाल , भृगु अवस्थी , डॉ. देवेंद्र कौशिक , बिल्हा मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी , कोमल ठाकुर , अशोक कौशिक , बोदरी मंडल महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय , परसदा सरपंच जितेन्द्र निर्णेजक आदि उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *