रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने रायपुर जिले के विकासखंड आंरग में महानदी मुख्य नहर के किलोमीटर 87.30 से आगे तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग की मरम्मत के लिए 78 लाख 45 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को इस योजना को पूर्ण कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई है। यह कार्य नहर की मजबूती और जल प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रथम नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए जिले का 70 सदस्यीय दल रवाना
बालोद: जिले से 70 सदस्यीय रोवर-रेंजर दल ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित प्रथम नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए रवाना हो गया। इस जंबूरी में पूरे देश से लगभग 10,000 रोवर और रेंजर शामिल हो रहे हैं।
दल को विदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
राज्य स्तर पर जिला प्रभारी के रूप में डीओसी स्काउट डॉ. एश्ले केनेथ डगलस और डीओसी गाइड अर्चना सैमुअल मसीह के नेतृत्व में टीम जंबूरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुई। दल के प्रभारियों में राम कृष्ण कश्यप, विजय तिवारी, संगीता कैवर्त, गायत्री लहरे, मीनू देवांगन और प्रियंका विश्वकर्मा शामिल हैं।
स्काउट-गाइड परिवार और शिक्षा विभाग ने दल की सफल सहभागिता की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8145783
Total views : 8160380