बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र के तेलासी गांव के पास सोमवार देर रात करीब 2 बजे हुआ।
जानकारी के मुताबिक, तेलासी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य क्रूजर गाड़ी से अपनी 17 वर्षीय बेटी सुषमा कमल की झाड़-फूंक कराने खपरी गांव जा रहे थे। सुषमा की तबीयत खराब थी और हाल ही में उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। रास्ते में किसी कारणवश क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी।
इस दौरान कुछ लोग गाड़ी से उतर गए थे, जबकि अधिकांश सदस्य वाहन के अंदर ही बैठे थे।
इसी बीच चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से खड़ी क्रूजर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में जा पलटी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8215516
Total views : 8257178