स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट की समीक्षा बैठक
रायपुर, 12 सितम्बर 2025 – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के डीन एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपील की।
लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
-
स्वशासी समिति के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों को 20 लाख रुपए तक उपकरण और दवाइयां खरीदने का अधिकार।
-
NMC मापदंडों का गैप एनालिसिस प्रस्तुत किया गया।
-
नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा।
-
राजनांदगांव में वायरोलॉजी लैब स्थापना का प्रस्ताव पारित।
-
उपकरण व दवाओं की खरीद में विलंब रोकने के लिए मेडिकल कॉलेजों को CGMSC से त्वरित एनओसी देने पर जोर।
नई परियोजनाएं और अवसंरचना विकास
वित्तीय वर्ष 2025-26 की स्वीकृत नई परियोजनाओं में नए मेडिकल कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
अवसंरचना विकास के तहत छात्रावास भवन, कॉलेज भवन, आंतरिक सड़क, पेयजल व्यवस्था और विद्युतीकरण पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
आपूर्ति और सेवाओं पर फोकस
-
दवाइयों और उपभोग्य सामग्रियों की समय पर आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश।
-
CGMSC को समय पर मांग पत्र और अग्रिम राशि जारी करने पर जोर।
-
डीकेएस और अन्य सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की सेवाओं और आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाताओं की मॉनिटरिंग पर चर्चा।
उच्च अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिखा राजपूत तिवारी सहित सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181890
Total views : 8213923