RBI का चौंकाने वाला खुलासा: 2000 के नोट अभी भी मार्केट में सक्रिय, जानिए कहां फंसे हैं ये नोट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देशभर में एक बार फिर 2000 रुपये के नोट सुर्खियों में हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ताजा आंकड़े जारी कर बताया कि 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू होने के डेढ़ साल बाद भी 5817 करोड़ रुपये मूल्य के ये नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं लौटे हैं।

यह खुलासा उस वक्त हुआ है, जब अधिकांश लोग मान चुके थे कि ये नोट पूरी तरह से सिस्टम से गायब हो चुके हैं।

आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि 19 मई 2023 को जब 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, तब इनकी कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। अब यह घटकर मात्र 5817 करोड़ रुपये रह गई है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, अब तक 98.37 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

नोट अब भी वैध, लेकिन छपाई बंद आरबीआई ने साफ किया है कि 2000 रुपये के नोट अभी भी कानूनी मुद्रा हैं और किसी भी लेन-देन में इन्हें स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि, इनकी छपाई पूरी तरह बंद कर दी गई है और बैंक इन्हें दोबारा जारी नहीं कर रहे हैं।

वापसी की सुविधा को आसान बनाने के लिए आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में 19 मई 2023 से ही इन नोटों को जमा या एक्सचेंज करने की व्यवस्था है। 9 अक्टूबर 2023 से यह प्रक्रिया और सरल कर दी गई। अब लोग इंडिया पोस्ट के माध्यम से अपने 2000 रुपये के नोट किसी भी आरबीआई कार्यालय में भेजकर अपने बैंक खाते में जमा करवा सकते हैं।

ये आरबीआई कार्यालय निम्नलिखित शहरों में स्थित हैं: अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतुरम।

बाकी नोट कहां फंसे हो सकते हैं? आरबीआई ने कहा कि वह समय-समय पर 2000 रुपये के नोटों की वापसी की स्थिति पर अपडेट जारी करता रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ नोट ग्रामीण क्षेत्रों या नकद-आधारित कारोबारों में अभी भी फंसे हो सकते हैं। वहीं, कई लोग इन्हें स्मृति चिह्न या संग्रह के रूप में सुरक्षित रखे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *