हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस द्वारा शासकीय विद्यालय धोंसवास में तिरंगा रैली व जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रतलाम नीलम चौंगड़ के नेतृत्व में थाना नामली के अंतर्गत ग्राम धोंसवास के शासकीय विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान पूरे गांव में राष्ट्रध्वज के साथ देशभक्ति के नारे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में देशप्रेम और एकता का संदेश पहुंचा। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना प्रभारी यातायात पुलिस नीलम चौंगड़, सूबेदार अनोखीलाल परमार एवं प्रआर धीरेन्द्र कुमार दीक्षित ने छात्रों को स्वतंत्रता के महत्व एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के बारे में विस्तार से बताया।साथ ही बच्चों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सायबर अपराधों से बचाव

इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक/कॉल से सावधान रहने की दी सलाह।

यातायात नियमों का पालन

हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और सड़क सुरक्षा के अन्य नियम बताए।

महिला एवं बाल सुरक्षा

महिला अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1090/1098 की दी जानकारी।

गुड टच – बैड टच

बच्चों को सुरक्षित व्यवहार की पहचान और आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय व्यक्ति से तुरंत संपर्क करने के बारे में दी समझाइश।

कार्यक्रम में पुलिस के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों को इन विषयों पर सतर्क और जागरूक रहने की प्रेरणा दी। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, राष्ट्रीय ध्वज अपने घरों पर फहराएं और देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को बनाए रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *