रतलाम पुलिस ने बैंकों में किया सुरक्षा मापदंडों का निरीक्षण, ग्राहकों को किया साइबर फ्रॉड से सतर्क

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने बैंकों और एटीएम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी रिकॉर्डिंग, अलार्म सिस्टम तथा सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिन बैंकों में सुरक्षा गार्ड नहीं मिले, वहां प्रबंधन को गार्ड नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। एटीएम पर भी सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड रखने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने रजिस्टर में बीट अधिकारियों की नियमित एंट्री की भी जांच की।

ग्राहकों को संबोधित करते हुए पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। अधिकारियों ने समझाया कि एटीएम कार्ड किसी और को न दें, ओटीपी साझा न करें और फोन पर बैंकिंग जानकारी देने से बचें। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप फ्रॉड जैसे नए साइबर अपराधों से सतर्क रहने की भी अपील की गई।

ग्राहकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा रतलाम पुलिस का साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 भी उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत संबंधित थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *