45 वर्षो से हो रहा है ग्राम भिलाई में रामलीला का मंचन,संस्कृति को बचाने सराहनीय पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

आरंग। आज के युवा पीढ़ी टीवी मोबाइल के चलते अपने संस्कृति, सभ्यता से दूर होते जा रहे हैं।वही अंचल के ग्राम भिलाई में रामलीला मंडली के संयोजक रामाधार साहू और पुरुषोत्तम जलछत्री के संयोजन में 45 वर्षों से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन होते आ रहा है।प्रति वर्ष यहां कुंवार नवरात्र से ही श्रीराम जन्म से रावण वध एवं भगवानश्रीराम का राजतिलक तक रामलीला का मंचन होता है।रामलीला के मंचन में बच्चों व नवयुवकों सहित बुजुर्गगण भी किरदार निभाते है।अपने संस्कृति को बचाने गांव की छोटी छोटी बालिकाएं भी रामलीला मे भाग लेती हैं ।मंडली के सदस्यों ने बताया रामलीला मंचन का उद्देश्य धर्म का प्रचार करना एवं बच्चों में संस्कार विकसित करना है। साथ ही भगवान श्रीराम की कथा को जन जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। रामलीला में कृष्णा साहू,शेखर साहू,नीलकंठ निर्मलकर,चुन्नी पटेल, चन्द्रिका साहू, लालजी साहू, रुपकुमार साहू,गौतम साहू, देवनाथ धीवर,किशन निर्मलकर,कृष्ण कुमार चंद्राकर,गिरधारी साहू,राजेश्वर साहू, देवशरण चंद्राकर,बेनीराम साहू,कुमार जलछत्री, उत्तम साहू,तातु साहू,मुख्य किरदार निभाते है।उक्त जानकारी भिलाई निवासी शिक्षक गोपाल राम चंद्राकर ने देते हुए बताया इस वर्ष भी दस दिवसीय रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *