राजनांदगाँव: स्कूलों में टीचर की माँग करने वाले छात्र-छात्राओं को जेल भेजने की धमकी देने वाले DEO का तबादला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव। अपने स्‍कूल में टीचरों की कमी दूर करने की मांग करने वाले छात्रों को जेल भेजने की धमकी देने वाले DEO साहब का रायपुर तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्‍कूल के बच्‍चे व उनके परिजन इस संबंध में जब कलेक्‍टर से मिलने पहुंचे और अपने स्‍कूल में शिक्षक की कमी होने की शिकायत की।

तो कलेक्‍टर ने इन बच्‍चों को डीईओ यानि जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के पास भेज दिया, जिसके बाद सभी बच्‍चे डीईओ के कार्यालय पहुंच गए। बच्‍चों को आशा थी उनकी समस्‍या का समाधान होगा, लेकिन यहां पर उल्‍टा हो गया।

अधिकारी साहब बच्‍चों पर ही आग बबूला हो गए। आरोप हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्‍चों को जेल भेजने की धमकी दे डाली। उन्‍होंने बच्‍चों को जिंदगी भर जेल की हवा खिलाने को कहा। बच्‍चों का कहना है कि डीईओ ने उन्‍हें ऑफिस से भाग जाने को कहा।

रो रोकर बच्‍चों ने बताया अपना दर्द

डीईओ से मिलने के बाद बच्‍चों ने मीडिया को अपना दर्द बताया। उन्‍होंने मीडिया के सामने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। बच्‍चों ने इस संबंध में कलेक्‍टर के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया है कि तीन दिन के अंदर शिक्षा व्‍यवस्‍था ठीक न होने पर स्‍कूल में ताला बंद किया जाएगा और स्‍कूल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में कलेक्‍टर की ओर से दो दिन के अंदर शिक्षकों की व्‍यवस्‍था करने की बात कही गई है।

डीईओ ने मांगी थी माफ़ी

बता दें कि, मामले के तूल पकड़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बाद में सफाई दी और इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों से इस तरह की कोई बात नहीं हुई। बस उन्‍हें कानून हाथ में न लेने की बात समझाई गई और शिक्षकों की व्‍यवस्‍था जल्‍द से जल्‍द ठीक करने की बात कही थी। इसके अलावा जब उन्हें लगा कि, उनकी इस हरकत पर बवाल कुछ ज्यादा ही हो गया है तो डैमेज कंट्रोल करने वह स्च्होल भी पहुँच गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों से खेद व्यक्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *