रायपुर। राजधानी रायपुर के आर्युविज्ञान संस्थान के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. ओपी राज का अंबिकापुर तबादला हो गया है। उन पर महिला सहकर्मियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप था।
महिलाओं ने डॉक्टर की शिकायत स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक (डीएमई) से भी की गई थी। डीएमई के निर्देश के बाद आरोपित को अंबिकापुर भेजा गया है। मामले की तह तक जाने के बाद आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महिला डॉक्टरों की शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर का आचरण ठीक नहीं है वह महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व बैड टच करते हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है की शिकायत के बाद उनके ऊपर अब दबाव बनाया जा रहा है।
बता दे की रायपुर आर्युविज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉक्टर ओपी राज के ऊपर साल 2019 बैच के इंटर्न करीब 40 महिला डॉक्टरों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। महिला डॉक्टरों का आरोप था कि एचओडी ओपी राज महिला कर्मियों व सहकर्मियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ अभी जांच चल रही है, इसी बीच अब उनका अंबिकापुर तबादला कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198701
Total views : 8236277