रायपुर: उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय रामबती टण्डन को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 24 सितंबर 2025 को मुखबीर की सूचना पर की गई।
सूचना के अनुसार, सरोरा नाग मंदिर के सामने महिला अवैध रूप से शराब बेच रही थी। उरला पुलिस के आरक्षक प्रमिला कुंजाम और नरेश प्रधान घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लिया।
महिला के पास रखे सफेद प्लास्टिक थैले की जांच में 32 पौव्वा देशी मसाला मदिरा शराब की शीशियाँ बरामद हुई, कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 3,200 रुपये थी।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 348/25 दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
उरला पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और वितरण पर लगातार अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से स्थानीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231597
Total views : 8277925