मुंगेली जिले में बारिश ने स्कूल जतन योजना की खोल दी पोल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- स्कूल जतन योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाना और विकसित करना है। 2033 करोड़ रुपये के बजट के साथ, इस योजना का उद्देश्य छात्रों के लिए सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण बनाना है। मुंगेली जिले में भी स्कूल जतन योजना के तहत करोडों रुपए खर्च करके स्कूलों का मरम्मत कार्य किया गया जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

पथरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुठेली  स्थित प्राइमरी  औऱ मिडिल स्कूल के क्लास रूम और  मैदान में पूरा पानी भरा हुआ हैं। स्कूल से पानी को बाहर निकलने के लिए कोई नाली की व्यवस्था नहीं हैं औऱ ना ही स्कूल के बाहर में कोई पानी निकासी के लिए नाली हैं।


इस ओर ग्राम के पंचायत और अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं हैं।  जिसके कारण बच्चों  की पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ रहा हैं यहाँ के शिक्षकों के द्वारा स्वयं पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं।

स्कूल जतन योजना कार्य पूर्ण नहीं ठेकेदारों को मिला पूरे रकम..

बता दे कि मुंगेली जिले में अधिकांश स्कूलों में स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कार्य किया गया लेकिन कार्य पूर्ण नही किया गया। फिर भी RES के अधिकारियों से मिलीभगत कर रकम ठेकेदारों को दे दिया गया। जो कि जांच का विषय है।


कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण.. बता दें कि बीते दो माह से लगातार शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुंगेली कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए जतन योजना के तहत मरम्मत हुए स्कूलों का निरीक्षण किया जहां पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ वहां ठेकेदारों को फिर से काम करने का आदेशित किया गया जिससे साफ जाहिर होता है कि बिना काम के ही ठेकेदारों को लाभ पहुंचा दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *