रेल हादसा : चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे, चार की मौत, कई घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यूपी के गोंडा में रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए हैं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हैं। बताया जाता है कि ट्रेन के दस से 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इनमें पांच डिब्बे पलट गए हैं। एक डिब्बा काफी दूर जाकर पलटा है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

जिले की सारी एंबुलेंस घटनास्थल पर बुलाई गई है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण नहीं पता चल पा रहा है।

हादसा गोंडा स्टेशन के आगे मोतीगंज क्षेत्र में हुआ है। मनकापुर से थोड़ा पहले घटनास्थल बताया जा रहा है। ट्रेन का अगला स्टेशन गोरखपुर था। ऐसे में गोरखपुर स्टेशन पर अपनों के लेने पहुंचे लोगों में भी अफरातफरी मची है। बताया जाता है कि घटना दोपहर पौने तीन बजे के करीब हुई है।

ट्रेन गोंडा से चलने के दस मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई है। 10 से 12 डिब्बों में से AC कोच का बुरा हाल है। मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार अपने अधिकारियों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोका गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर आसपास के जिलों के सभी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश सीएम योगी ने दिए हैं।

गोरखपुर लखनऊ रूट पर ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते भेजा जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *