7 वें मिस मिसेज इंटरनेशनल-वुमन ऑफ सब्सटेंस 2024 दुबई में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई रायगढ़ की बेटी….सुस्मिता आचार्य… 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


शैलेश शर्मा  :  रायगढ़!बीते  31 अगस्त 2024 को ब्रिस्टल होटल दुबई में मिस मिसेज इंटरनेशनल-वुमन ऑफ सब्सटेंस 2024 का आयोजन किया गया । यह पूरा कार्यक्रम नारीत्व का उत्सव था और इसमें विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया गया था ।

दुबई, फिलीपींस ज़ोर्डन, भारत जैसे कई देशों से प्रतियोगी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था l 4 दिनों का यह कार्यक्रम ग्रूमिंग सेशन, टैलेंट राउंड, फोटोशूट, भ्रमण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर और बहुत कुछ जैसी पावर पैक्ड और मजेदार गतिविधियों से भरा हुआ था। इस कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट सरगम कौशल ( मिसेज वर्ल्ड 2022 ) हैं जिन्होंने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया .

इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सुस्मिता आचार्य और वीना उत्तमचंदानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और दुबई के मुख्य अतिथि एचएच बियू अब्दुल्ला और  वीवीआईपी अतिथि एचई याकूब अल अली बंदरगाह मंत्री के साथ मंच साझा किया और स्मृति चिन्ह और इनाम वितरण में सहभागिता निभाई .


पिछले वर्ष इसी कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर पर सुस्मिता आचार्य ने मिसेज इंडिया ब्यूटी विथ ब्रेन्स 2023 का ख़िताब अपने नाम किया था सुस्मिता इसी तरह अपने जीवन में आगे बढ़ते रहे और रायगढ़ का नाम रोशन करते रहे l

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *