राहुल गांधी ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत पर भेजा बधाई संदेश, किस बात की जताई उम्मीद, कमला हैरिस की क्यों की तारीफ?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Rahul Gandhi Message to Trump: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी शानदार जीत के साथ डोनाल्ड ट्र्रंप ने इतिहास रचा है. इस वाइट हाउस की दौड़ में कमाल हैरिस ने हर मोड़ पर ट्रंप को टक्कर दी है, हालांकि बाजी ट्रंप मार गए. अब ट्रंप की जीत पर लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए संदेश दिया है. इसके अलावा उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को भी एक संदेश दिया है.

राहुल गांधी ने ट्रंप को दी जीत की बधाई

अपने लोकसभा में विपक्ष के नेता के लेटर पैड के जरिए दिए गए संदेश में राहुल ने ट्रंप के लिए लिखा, ‘मैं आपको अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं. लोगों ने भविष्य के लिए आपके नजरिए पर अपना भरोसा जताया है.’ राहुल ने अपने संदेश में लिखा, ‘भारत और अमेरिका के बीच पुरानी दोस्ती रही है जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता पर आधारित रही है.’

राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि डोनाल्ड ट्रंप अपने नेतृत्व में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और भी गहरा करेंगे. साथ ही भारत और अमेरिका दोनों के लिए अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे.

हैरिस को दिया ये संदेश 

कमला हैरिस को भेजे गए अपने संदेश में राहुल गांधी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मैं आपको जोशीले राष्ट्रपति अभियान के लिए बधाई देना चाहता हूं. आपका एकजुट करने वाला संदेश कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा.’

राहुल ने लिखा, ‘बाइडन प्रशासन के तहत, भारत और अमेरिका ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर सहयोग को गहरा किया है. लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता हमारी मित्रता का मार्गदर्शन करती रहेगी.’

पीएम मोदी ने ट्रंप को किया था फोन 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और 2016 से 2020 के बीच ट्रंप के पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए तत्पर हैं. बुधवार शाम को पीएम मोदी ने ट्रंप से बात की और उन्हें बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी और ट्रंप की कई तस्वीरें शेयर करके ट्रंप को बधाई भी दी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *