“सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: चोरी के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, 67,000 रुपये का माल बरामद”
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – सरकण्डा थाना पुलिस ने दो चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार किया और कुल 67,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया।
पहली घटना में, उत्तम पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके मशरूम लैब के ऑफिस का ताला तोड़कर 51,740 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया। दूसरी घटना में, पूजा घाटगे ने अपनी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें घर के अंदर से चांदी की मूर्तियां और अन्य कीमती सामान कुल 15,000 रुपये मूल्य का चोरी हो गया था।
पुलिस ने दोनों मामलों की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज से शुभम यादव को आरोपी के रूप में पहचान लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सामान को अपने घर में छिपा कर रखा था।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208010
Total views : 8247867