जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स, बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी पूर्वा अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 65वीं रैंक प्राप्त कर एक बार फिर राज्य और शहर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है।
पूर्वा ने इससे पहले वर्ष 2023 में भी UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, तब उन्हें 189वीं रैंक मिली थी और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए छत्तीसगढ़ कैडर में हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखने का निश्चय किया और दोबारा परीक्षा देकर इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 65वां स्थान प्राप्त किया।
लगातार दूसरी बार देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC में सफलता अर्जित कर पूर्वा ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता राज्य के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।
पूर्वा अग्रवाल की इस शानदार सफलता पर प्रदेश के शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं और उनका यह सफर अनेक युवाओं को UPSC की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8207886
Total views : 8247728