पावरग्रिड काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा,निःशुल्क पाठन व गणवेश किट वितरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर :  गत दिवस पावरग्रिड कम्पनी द्वारा जूनियर टेक्निशियन स्मार्ट मिटर एनर्जी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क पाठन किट वितरण किया गया जिसमें पाठन सामाग्री व गणवेश सम्मिलित है। उक्त किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पावरग्रिड कम्पनी से सूरेन्द्र प्रसाद जूनियर इंजिनियर व विशिष्ट अतिथि के रूप में धमेंन्द्र कुमार टेक्निशियन उपरस्थित रहे।

ज्ञात हो कि पावरग्रिड कम्पनी, पावर सेक्टर स्किल कौंसिल ऑफ इण्डिया व सेंटम वर्कस्किल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कोई भी बेरोजगार युवक-युवती जो न्यूनतम 10 वी कक्षा उत्तीर्ण हो व 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो अपना निःशुल्क पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कम्पनी की ओर से निःशुल्क पाठन सामाग्री, डेस, बेग, किताब, नोटबुक इत्यादि दिया जा रहा हैं और साथ ही 3000 रूपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति व 150 रूपये प्रतिदिन की दर से भोनज भत्ता भी दिया जा रहा हैं।



यह योजना पावरग्रिड कम्पनी का एक महत्वकांक्षी सीएसआर योजना हैं जिससे निश्चित ही बिलासपुर जिले के साथ साथ आसपास के क्षेत्रो के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का एक अभिनव पहल किया जा रहा हैं। अधिक जानकारी हेतु पावरग्रिड प्रशिक्षण केन्द्र कोनी, थाना के पास जाकर संपर्क किया जा सकता हैं अथवा कार्यालय के मोबाईल नम्बर *8319544335 व 7814325332* पर संपर्क संपर्क करें।

उक्त किट वितरण कार्यक्रम में पावरग्रिड काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से सुरेन्द्र प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, सेंटम वर्कस्किल इण्डिया लिमिटेड से छत्तीसगढ़ स्टेट हेड शकील अहमद, सेंटर हेड संदीप सिंह, ट्रेनर धनंजय प्रजापति, तरूण यादव, चंचल पटेल सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *