भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की. रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी.
विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं.
बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार, ED की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है
. फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235120
Total views : 8282302