पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस की अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही लगातार जारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सिटीकोतवाली मुंगेली थाना अंतर्गत बड़ा बाजार में कबाड़ी विजय निषाद पर की गई कार्यवाही

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली-पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,अति०पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,अति०पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस०एस०आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना मुंगेली क्षेत्र में चल रहे अवैध कबाडी दुकानो की लगातार निगरानी किया जा रहा है कि दिनांक 05.11.2024 मुखबीर की सूचना के आधार पर विजय निषाद पिता पुन्नी राम निषाद उम्र 30 वर्ष साकिन सुभाष वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के ग्राम कामता रेहुंटा तिराहा के घर बाड़ी में जाकर चेक करने पर एक पुराना मो०सा० किमती 10,000 रूपये, ट्रांस्फार्मर का कटे-फटे सामान, लोहे का एंगल, छड, सटर, ऑटो पार्ट्स का सामान, लोहा एवं अन्य कबाड़ी सामान कुल अनुमानित वजनीय 8-9 क्वींटल जुमला अनुमानित किमती 28,000 रूपये एवं 40 नग इस्तेमाली टायर अनुमानित किमती 3,500 रूपये कुल जुमला किमती 41,500 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एवं धारा 106 (1) बी.एन.एस.एस के अन्तर्गत इस्तगाशा कायम कर जांच में लिया गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ,सउनि मधुकर रात्रे, सउनि कमलफूल साहू, प्रधान आर. दयाल गावस्कर, आर.अजय चंद्राकर,आर. टेक साहू की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *