थाना रिंगनोद जिला रतलाम पुलिस द्वारा जिलाधीश रतलाम के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में पुलिस चौकी असावती प्रभारी शरीफ खान, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक रमेश पंचाल एवं सैनिक जितेंद्र परमार की टीम द्वारा एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 16.06.2025 को श्रीमान कलेक्टर महोदय, रतलाम द्वारा आरोपी अर्जुन सिंह पिता प्रहलाद सिंह, जाति बड़वा राजपूत, उम्र 36 वर्ष निवासी तरसिया थाना रिंगनोद को जिला बदर घोषित किया गया था तथा रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, धार एवं उज्जैन जिलों की राजस्व सीमाओं से 6 माह के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

आज मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन सिंह को असावती थाना रिंगनोद क्षेत्र में गिरफ्तार कर धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी– अर्जुन सिंह पिता प्रहलाद सिंह, जाति बड़वा राजपूत, उम्र 36 वर्ष निवासी तरसिया थाना रिंगनोद

सराहनीय भूमिका– निरीक्षक आनंद सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद, उप निरीक्षक शरीफ खान चौकी प्रभारी औद्योगिक असावती, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक रमेश पंचाल एवं सैनिक जितेंद्र परमार की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *