भिलाई स्थित सूर्या मॉल में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 10 महिलाएं और 3 पुरुषों सहित कुल 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को लंबे समय से इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर आधारित होगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242150
Total views : 8290923