पुलिस जन चौपाल: ग्राम डूमरमूडा में नशा उन्मूलन और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


  

शैलेश शर्मा  : रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में आज दिनांक 14.09.24 को थाना जूटमिल द्वारा ग्राम डूमरमूडा में “पुलिस जन चौपाल” के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशा उन्मूलन, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा नशा उन्मूलन के संबंध में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। लोगों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के नशा करने वालों को सही मार्ग पर लाने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना प्रभारी ने  साइबर अपराधों  के बढ़ते खतरे की जानकारी देते हुए रहवासियों को इंटरनेट और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को धोखा देने के लिए नए-नए तरीकों का उपयोग करते हैं। उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, और पहचान चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी, थाना प्रभारी ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए, उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। यह बताया गया कि यदि कोई भी महिला किसी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का शिकार होती है, तो उसे तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। पुलिस उनकी शिकायतों पर तुरंत और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है ।

इस दौरान थाना प्रभारी ने रहवासियों को यातायात नियमों की अनदेखी करने से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया और उन्हें दुपहिया पर हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन न चलाने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की समझाश दी गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक धनेश्वर उरांव, तरुण महिलाने और बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और अपने सवालों को थाना प्रभारी से साझा किया, जिनका थाना प्रभारी  ने विस्तार से उत्तर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *