रायपुर। फरार शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ और उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है।
यह कार्रवाई तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। आरोप है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए तैयार की गई गोपनीय योजना लीक हो गई थी। इसके बाद खम्हारडीह इलाके में पुलिस की दबिश से पहले ही शोएब ढेबर फरार हो गया था।

इस मामले में इससे पहले ACCU के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी निलंबित किया जा चुका है। वहीं, निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक विनीत दुबे का मुख्यालय रक्षित केंद्र, नारायणपुर निर्धारित किया गया है।
पूरा मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के प्रकरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस विभाग द्वारा इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









