छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने अधिकारियों के DA में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसके बाद महंगाई भत्ते की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी अधिकारियों को जुलाई महीने से बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा।


Author: Deepak Mittal









