छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : जिला मुंगेली में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लगे पुलिस विभाग के स्टॉल को मिला द्वितीय स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

साइबर जागरूकता,यातायात जागरूकता एवं हथियारों की प्रदर्शनी के संबंद्ध में लगाया गया था स्टॉल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 05.11.2024 को शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम मुंगेली में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें जिले में पुलिस एवं प्रशासन के 28 विभागों के स्टॉल लगाये गये थे जिसमें विभाग से संबंधित जानकारियां दी जा रही थी।

मुंगेली शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में आम जनता इस कार्यक्रम में शामिल होकर शासन के योजनाओं के संबंध में जानकारियां विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से सीधे प्राप्त कर रहे थे। इस तारतम्य में पुलिस विभाग द्वारा भी अपना स्टॉल लगाया गया था।

जिसमें साइबर सेल द्वारा साइबर अपराध के संबंध में जानकारी एल0ई0डी0 में फोटो वीडीयो के माध्यम से एवं पॉम्प्लेट वितरण कर लोगों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी दी गई। यातायात शाखा द्वारा भी यातायात संबंधी जानकारी पाम्प्लेट एवं इन्टूमेंट के माध्यम से दी जा रही थी।

रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा के नेतृत्व में पुलिस विभाग के शस्त्रों एवं बॉडीगार्ड, जाली हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जानकारी प्रर्दशनी के माध्यम से दी जा रही थी। जिसका आम जनता द्वारा अच्छा प्रतिषाद मिला। उपरोक्त स्टॉलों में पुलिस विभाग के स्टॉल द्वितीय उत्कृष्ट स्टॉल हेतु चुना गया।

मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक पुन्नू लाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सी0ई0ओ0 प्रभाकर पाण्डेय एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उनकी उपस्थिति में जिले के निरीक्षक एन0बी0सिंह0, संजय सिंह राजपूत एवं आरक्षक अब्दुल रियाज, भेसज पाण्डेकर, राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह ठाकुर को अच्छे कार्य पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *