प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात देते हुए चिनाब रेल ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन कर दिया. इस ब्रिज के शुरू होने से कश्मीर जाने वालो के लिए ट्रेनों का सफर सस्ता और आसान हो जाएगा.
ब्रिज के उद्घाटन से पहले PM मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का निरीक्षण भी किया. इससे पहले उन्होंने ब्रिज के लिए काम करने वाले कामगारों से मुलाकात की. पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कश्मीर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई.
साथ ही पीएम मोदी ने आज दोपहर करीब 12 बजे देश के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन कर दिया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई.
PM मोदी ने ब्रिज के उद्घाटन से पहले चिनाब रेल ब्रिज का निरीक्षण भी किया.
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की इस केंद्र शासित प्रदेश की यह पहली यात्रा है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन किया. साथ में कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास से जुड़ी परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं. पीएम के दौरे से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी की.
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi inspects Chenab Bridge. He will inaugurate the bridge shortly.
Chenab Rail Bridge, situated at a height of 359 meters above the river, is the world's highest railway arch bridge. It is a 1,315-metre-long steel arch bridge engineered to… pic.twitter.com/IMf6tGOZH7
— ANI (@ANI) June 6, 2025
चिनाब-अंजी ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग की खासियत
पीएम मोदी आज 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) के पूरा होने के उपलक्ष्य में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले चिनाब आर्च ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इन दोनों को भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के प्रतीक माना जा रहा है. चिनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज (1,315 मीटर लंबा) है.
इस दौरान पीएम मोदी श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक और वापसी मार्ग पर 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के चलने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए यात्रा आरामदायक हो जाएगी. इसमें समय भी कम लगेगा. इस ब्रिज पर वंदे भारत से कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में अब महज 3 घंटे लगेंगे.
NH के चौड़ीकरण का काम भी होगा शुरू
पीएम मोदी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USRBL) परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यूएसबीआरएल परियोजना 272 किलोमीटर लंबी है और इसमें 36 सुरंगें (119 किलोमीटर तक फैली हुई) और 943 पुल शामिल हैं. इसे तैयार करने में 43,780 करोड़ रुपये की लागत आई है.
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Chenab bridge – the world’s highest railway arch bridge. Lt Governor Manoj Sinha, CM Omar Abdullah and Railway Minister Ashwini Vaishnaw also present.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/Jv4d5tLOqW
— ANI (@ANI) June 6, 2025
साथ ही वह नेशनल हाईवे-701 पर राफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर शोपियां बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे. इसके निर्माण में 1,952 करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा आएगा.
रियासी जिले में पहला मेडिकल कॉलेज
पीएम मोदी श्रीनगर में नेशनल हाईवे-1 पर संग्राम जंक्शन और नेशनल हाईवे-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह कटरा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला भी रखेंगे. यह इंस्टीट्यूट रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज है. इसके बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में काफी फायदा होगा.
दौरे से पहले संदिग्धों के घरों पर छापे
घाटी में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी निजी तौर पर स्थिति की निगरानी में लगे हैं. आयोजन स्थलों के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. सुरक्षा को लेकर ड्रोन समेत नए-नए उपकरणों की तैनाती की गई है.
सुरक्षा को देखते हुए पीएम मोदी की यात्रा से पहले घाटी में संदिग्ध लोगों के घरों पर छापेमारी तेज कर दी गई है, जिनमें ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) और सीमापार से सक्रिय आतंकवादियों के रिश्तेदार शामिल हैं. पीएम मोदी की यात्रा से एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितेंद्र सिंह ने कल गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191138
Total views : 8226512