छटाई के नाम पर हरियाली की दुर्दशा, पर्यावरण प्रेमियों में रोष

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / दीपावली के मौके पर बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य जोरों पर है। इसके चलते शहर में विभिन्न दिनों पर बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद की जा रही है। उपभोक्ता भी इस मेंटेनेंस के कार्य का समर्थन कर रहे हैं ताकि त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई रुकावट न हो।

हालांकि, इस मेंटेनेंस के नाम पर शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रेमियों में भारी नाराजगी है। बिजली वितरण कंपनी द्वारा सड़कों और कॉलोनियों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई के नाम पर बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है।

हरियाली की अनदेखी कर रही है कंपनी

विभाग का दावा है कि सिर्फ उन पेड़ों की शाखाओं की छटाई की जा रही है, जो बिजली तारों के संपर्क में हैं। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। मंगला चौक से लेकर कई बड़ी कॉलोनियों में हरे-भरे पेड़ों की छटाई के नाम पर उन्हें आधा काट दिया गया है, जिससे पेड़ ऐसे दिख रहे हैं मानो सूख गए हों। मंगला चौक का ही नहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी यही हाल है। इस तरह की मनमानी छटाई ने शहर की हरियाली को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

प्रशासन और वन विभाग की निष्क्रियता

आश्चर्यजनक रूप से इस पूरे मामले पर न तो जिला प्रशासन का ध्यान है और न ही वन विभाग की कोई कार्रवाई। वन विभाग हमेशा की तरह इस क्षेत्र को राजस्व क्षेत्र बताकर मामले से पल्ला झाड़ लेता है। मंगला चौक से लेकर अज्ञेय नगर तक कई इलाकों में पेड़ों की इसी तरह अनावश्यक छटाई की जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

दुकानदारों के इशारे पर हो रहा खेल?

इस तरह की बेदर्दी से हरियाली की कटाई के पीछे कुछ और वजहें भी हो सकती हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग इस हरियाली को खत्म करने के लिए बिजली कंपनी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले भी उसलापुर ओवरब्रिज के पास कुछ दुकानदारों के इशारे पर हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे उनकी दुकानें साफ नजर आ सकें।

जहां जरूरी, वहां काम नहीं

शहर में कई ऐसी जगहें हैं जहां बिजली के खंभे पेड़ों की शाखाओं से ढक गए हैं, लेकिन इन जगहों पर छटाई नहीं हो रही है। बिजली के खंभों पर बेलों ने ढक लिया है और खंभे पेड़ों जैसे दिखने लगे हैं। लेकिन बिजली विभाग इन जगहों को नजरअंदाज कर रहा है और उन स्थानों पर छटाई कर रहा है जहां इसकी जरूरत ही नहीं है।

बिजली तार से दूर होने के बाद भी कटाई

मंगला चौक के आगे कुछ ऐसे पेड़ों की शाखाएं काट दी गईं हैं, जो बिजली के तारों के संपर्क में भी नहीं थीं। विशेष रूप से 36 माल के सामने के पेड़ों की शाखाओं की कटाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां न केवल तारों के संपर्क में आने वाली शाखाएं काटी गईं, बल्कि सड़क किनारे की शाखाओं को भी काट दिया गया, जबकि वहां बिजली तार हैं ही नहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *