जनदर्शन में संवेदनशील शासन की तस्वीर, दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय के साथ सुलझाया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।

 बैटरी ट्राइसिकल से मिली आज़ादी

जनदर्शन में आरंग से आए भारत साहू को मुख्यमंत्री साय ने बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की। भारत साहू ने बताया कि पहले उन्हें बाहर आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था और किसी के समय मिलने पर ही वे अपने काम निपटा पाते थे। अब ट्राइसिकल मिलने से उनका जीवन काफी सहज और आत्मनिर्भर हो जाएगा।

 पोलियोग्रस्त जीवन दास को मिला सहारा

इसी तरह खमतराई, रायपुर निवासी जीवन दास मानिकपुरी, जिनका पैर बचपन से पोलियोग्रस्त है, उन्हें भी बैटरी ट्राइसिकल प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि जनदर्शन में उनकी समस्या का तत्काल समाधान हुआ, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या अब आसान हो सकेगी।

 ट्राइसिकल और व्हीलचेयर पाकर खिले चेहरे

मुख्यमंत्री ने रायपुर के मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राइसिकल और सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान की। सहायता पाते ही दोनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई।

 श्रवण यंत्र से लौटी सुनने की क्षमता

जनदर्शन के दौरान रायपुर निवासी सागर नायक और उमेश पटेल को भी श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
सागर नायक ने बताया कि उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो चुकी थी, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनते ही तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

श्रवण यंत्र मिलने पर उमेश पटेल ने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें फिर से सुनने की क्षमता मिली है और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता काबिले-तारीफ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *