पंचायत सचिव व सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: रायपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमा में  भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। संतोषी नगर निवासी लुकेश  कुमार बघेल की शिकायत पर पंचायत सचिव एवं सरपंच, ग्राम पंचायत डोमा, जिला रायपुर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

लुकेश कुमार ने पंचायत द्वारा मकान निर्माण के लिए एनओसी की मांग के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

जानकारी  के अनुसार, पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू और सरपंच देव सिंह बैसले ने एनओसी के लिए 18,000 रुपये रिश्वत की मांग की। लुकेश कुमार ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई।5 अगस्त 2024 को एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना बनाई गई।

धर्मेंद्र कुमार साहू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। सरपंच देव सिंह बैसले को भी 18,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *