Pakistan Squad Asia Cup: पाकिस्तान टीम का ऐलान, इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Pakistan Squad Asia Cup: पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटि ने आगामी ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। एशिया कप से पहले 29 अगस्त से 7 सितंबर तक पाकिस्तान की टीम ट्राई सीरीज खेलेगी।

पाकिस्तान के अलावा ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई हिस्सा लेगी। इसके बाद 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच एशिया कप खेला जाना है। इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है।

आठ टीमों के बीच होने वाली एशिया कप टी20 टूर्नामेंट अबू धाबी और दुबई में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप ‘ए’ में भारत, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा, जबकि 14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना भारत से होगा। इससे पहले वसीम अकरम ने टीम में बाबर आजम को शामिल करने की वकालत की थी।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया था कि बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा। बाबर और रिजवान को टी20 क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

एशिया कप में पाकिस्तान का कार्यक्रम-

12 सितंबर – ओमान बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
14 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
17 सितंबर – यूएई बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

एशिया कप और ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड –

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *