हमारी  सरकार है दमदार – पालकगण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- छ. ग. शासन के निर्देश व विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया के मार्गदर्शन  पर संकुल स्रोत केन्द्र धमनी में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 6 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती वंदना व बाबा साहब अंबडेकर के माल्यार्पण से हुआ।

स्वागत गीत – प्राथमिक शाला लोहदा के छात्राओं द्वारा व राजकीय गीत हाईस्कूल धमनी के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।अतिथियों के स्वागत उपरांत शासन द्वारा निर्धारित विषय जाति/निवास/आमदनी-जितेंद्र ठाकुर, दीक्षा एप्प- बलजीत सिंह कांत,न्योता भोज – मोतीलाल अनन्त,छात्रवृत्ति – कमल साहू,ई जॉदुई पिटारा – प्रवीण कोशले,प्रतियोगी परीक्षा – प्रकाश मनहर,विभागीय योजना – अशोक बरगाह,स्वास्थ्य परीक्षण – छन्नूराम भारद्वाज, पोषण की जानकारी-जानेश्वरी साहू,सायबर सुरक्षा-फरीद जिलानी,पास्को एक्ट – अनुपगुरुदीवान, शिक्षक सप्ताह की जानकारी – संगीता वर्मा व उल्लास कार्यक्रम की जानकारी व शपथ समन्वयक मोहन लहरी ने दी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र निर्भय साहू जिसने पिछले सत्र कक्षा 10 में 78% लाया था के पिता चंदन साहू का उद्बोधन पालकों के समक्ष प्रेरणास्रोत के रुप में कराया गया।कार्यक्रम में पालकों की ओर से लालजी साहू लोहदा,चिंता राम साहू भखरीडीह, चंदन साहू व मंत्री लाल कौशिक धमनी ने अपने विचार व्यक्त किए और शासन द्वारा शासकीय स्कूल में चलाए जा रहे योजनाओं की सराहना की और बोला कि हमारी सरकार है दमदार।

बैठक में प्राथमिक लोहदा से शिक्षक बलजीत सिंह कांत,प्रवीण कोशले,प्राथमिक भखरीडीह से प्रधानपाठक मोतीलाल अनन्त पालक चिंताराम साहू,चंदन साहू,प्राथमिक धमनी से प्रधानपाठक संगीता भारद्वाज पालक नाजनीन कौंशिक, दुर्गा यादव,प्राथमिक सांवा से प्रधानपाठक अशोक बरगाह,अनुप गुरुदीवान पालक गोकुल राजपूत, रामप्रकाश निर्मलकर ,पूर्व माध्यमिक धमनी से प्रधानपाठक रामसिंह ठाकुर पालक सुंदर कौंशिक, राज कौंशिक पूर्व माध्यमिक सांवा से जानकी ठाकुर ,कमल साहू हाईस्कूल धमनी से प्राचार्य अजय कमल पालक मंत्री कौंशिक,परदेशी वर्मा मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन समन्वयक मोहन लहरी व आभार संकुल प्रभारी अजय कमल द्वारा व्यक्त किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *