(तरुण साहू). बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कांदूल के कारपेंटर युवा साथी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए एकजुट हुए। इस योजना के तहत बालोद जिले में शासकीय लाभ दिया जा रहा है।
योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के सभी कारपेंटर युवाओं को आमंत्रित किया गया था।
इस उद्देश्य के लिए बालोद में एक भव्य रैली और आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें कांदूल ग्राम के कारपेंटर युवा कार्यक्रम की सफलता के लिए बालोद में उपस्थित हुए।
इस आयोजन में ग्राम कांदूल के कारपेंटर युवाओं में भूषण लाल साहू, दिनेश साहू, रामकुमार साहू, नारद राम साहू, थलेंद्र साहू, महेंद्र साहू सहित अन्य सभी ग्रामीण कारपेंटर युवा शामिल हुए। इन युवाओं ने बालोद पहुंचकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त किया।
उन्हें यह भी जानकारी मिली कि इस योजना के अंतर्गत नल-जल कार्य करने वाले और भवन निर्माण श्रमिकों को भी लाभ दिया जा रहा है।
इस लाभ को प्राप्त करने के लिए ग्राम कांदूल के कारपेंटर, भवन निर्माण कार्यकर्ता युवा साथी भी इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए सक्रिय हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232020
Total views : 8278467