‘ऑपरेशन बाज’ की धमक: मुंगेली में जुआ फड़ ध्वस्त, 4 आरोपी जेल में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पथरिया थाना क्षेत्र में 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों से 4300 रुपये नकद, ताश की गड्डी, बोरा फट्टी और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी भोजराम पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पथरिया थाना और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसदा मुक्तिधाम में छापेमारी की। यहां 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में किशुन लोधी (55 वर्ष, कलार जेवरा, थाना पथरिया), अजय कुमार राजपूत (27 वर्ष, बोटेबोट, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा), नीलमणि साहू (41 वर्ष, पडरभट्टा, थाना मुंगेली) और युशरण साहू (52 वर्ष, गुजेरा, चौकी मारो, जिला बेमेतरा) शामिल हैं। इनके कब्जे से 4300 रुपये, एक बोरा फट्टी, ताश की गड्डी और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 208/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार, जुआ जैसी गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे-सादे लोगों और युवाओं को प्रभावित कर रही हैं, जिससे जन आक्रोश बढ़ रहा है। शांति भंग की आशंका को देखते हुए सभी आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश कर 28 सितंबर 2025 को जेल भेज दिया गया। एसपी पटेल ने जिले में जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों की तस्करी पर निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment