नदी के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद; दो अब भी लापता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार अनमोल जायसवाल (7), सिद्धि जायसवाल (8) और रिद्धि जायसवाल (8) डीपी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। तीनों बच्चों ने मुख्य रास्ते के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया, जो नदी की ओर जाता है। इसी दौरान वे नदी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान रिद्धि जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अनमोल और सिद्धि का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता दोनों बच्चों की तलाश में तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *