जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर स्कॉर्पियो ने मंत्री की कार और फॉलो वाहन को मारी टक्कर, मंत्री बाल-बाल बचे
कोंडागांव। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर रविवार दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंडागांव की ओर से जगदलपुर जा रही एक स्कॉर्पियो ने जूनवानी के पास मंत्री की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार पुलिस जवान घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और फिर फॉलो वाहन से जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8230894
Total views : 8277053