‘एक पेड़ मां के नाम’ अधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधारोपण…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया गया। कलेक्टर  राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल एवं वनमंडलाधिकारी  संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

कलेक्टर ने औषधीय पौधा नीम, एसएसपी, वनमंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर  निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने बादाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल ने जामुन सहित अन्य अधिकारियों ने पीपल, आम तथा गुलमोहर का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

नीम छाया प्रदान करने के साथ औषधीय गुणों से युक्त – कलेक्टर…

  कलेक्टर राहुल देव ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। उन्होंने बताया कि नीम छाया प्रदान करने के साथ तमाम प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने कहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धरा को हरा-भरा रखने सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ जरूर लगाना चाहिए। वनमंडलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पेड़-पौधा धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों ने पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने लिया संकल्प….

अपर कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। बता दें कि कलेक्टोरेट परिसर में 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने ट्री-गार्ड लगाया गया। अधिकारियों ने लगाए पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान एवं गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम  पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *