मुंगेली जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह के स्थानांतरण एवं सउनि. प्रेम सिंह कंवर के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस परिवार द्वारा दी गई विदाई……

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- आज दिनांक 11.11.2024 को पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह का स्थानांतरण जिला मुंगेली से जिला रायगढ़ होने एवं सउनि. प्रेम सिंह कंवर के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजन किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह मूल रूप से जिला रायगढ़ की निवासी हैं।

जो दिनांक 05.09.2019 से दिनांक 11.11.2024 तक जिला मुंगेली में लगभग 05 वर्ष तक पदस्थापना के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध पर्यवेक्षण, महिला अपराध में त्वरित कार्यवाही किये तथा मुंगेली जिले में चलाये गये विभिन्न कार्यक्रम महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप एवं साईबर जागरूकता से जनमानस हो जागरूक करने में अहम भूमिकाओं को सहजता एवं सकुशल निर्वहन किये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्यालय डी.एस.पी. के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर आज दिनांक 11.11.2024 को अपने नवीन पदस्थापना के लिये मुंगेली जिले से कार्यमुक्त हुई।

मुंगेली जिले के पूर्व उन्होनें जिला जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, कोरबा एवं जांजगीर चांपा में अपनी सेवायें दे चुकी है। मुंगेली जिले में पदस्थापना के दौरान इनकी सेवाएं बहुत ही सराहनीय रही।


सहायक उप निरीक्षक  प्रेमसिंह कंवर वर्ष 1994 में जिला बिलासपुर में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला मुंगेली स्थानांतरण पर आये जो प्रधान आरक्षक के पद पर 22.01.2015 पदोन्नत हुये तथा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक में पदोन्नत होकर जिले के सभी थाना/चौकी में अपनी सेवायें दिये।

सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह कंवर जो आज दिनांक 11.11.2024 को अपने 30 वर्ष की पुलिस सेवा को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये।


उपरोक्त विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक साधना सिंह और सहायक उप निरीक्षक  प्रेम सिंह कँवर को जिले के पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये विदाई दी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment